मुंबई, 16 दिसंबर चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि अजिंक्य रहाणे काफी ‘समझदार’ हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में अपनी संतुलित आक्रामकता से अच्छी कप्तानी करेंगे ।
एडीलेड में दिन रात के पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट आयेंगे ।
तेंदुलकर ने रहाणे को धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कप्तानी करते देखा है और उन्हें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है ।
उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘ स्पोटर्स टुडे’ से कहा ,‘‘ यह थोड़ा अलग होगा । अजिंक्य रहाणे को मैं जानता हूं । मुझे पता है कि वह काफी समझदार और संतुलित है ।’’
यह भी पढ़े | Ind vs Aus, Test Series 2020-21:रहाणे की कप्तानी पर कोहली का आया बयान, कहा- मेरी गैरमौजूदगी में…..
उन्होंने कहा ,‘‘ वह आक्रामक है लेकिन उसकी आक्रामकता नियंत्रित है । मैने उसके साथ जितना समय बिताया है, मैं जानता हूं कि वह काफी मेहनती है ।’’
तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ वह किसी बात को हलके में नहीं लेता । अगर आप मेहनत करते हैं, ईमानदार हैं तो नतीजा अपने आप मिलता है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि टीम की तैयारी अच्छी होगी । नतीजे पर फोकस नहीं करें बल्कि प्रक्रिया पर ध्यान दें । नतीजा खुद ब खुद मिलेगा ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY