जरुरी जानकारी | विप्रो 8 करोड़ डॉलर में एक्जिमिस डिजाइन का अधिग्रहण करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिक कंपनी विप्रो ने मंगलवार को कहा कि वह इंजीनियरिंग सेवा देने वाली अमेरिकी कंपनी एक्जिमिस डिजाइन का 8 करोड़ डॉलर (लगभग 586.3 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करेगी।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिक कंपनी विप्रो ने मंगलवार को कहा कि वह इंजीनियरिंग सेवा देने वाली अमेरिकी कंपनी एक्जिमिस डिजाइन का 8 करोड़ डॉलर (लगभग 586.3 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करेगी।

विप्रो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह सौदा करीब 8 करोड़ डॉलर का है।

यह भी पढ़े | SBI Core Banking System Down: भारतीय स्टेट बैंक की कोर बैंकिंग सर्विस हुई प्रभावित, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.

कंपनी के अनुसार इस अधिग्रहण से उसकी इंजीनयिरंग एनएक्सटी को मजबूती मिलेगा।

विप्रो के अनुसार इस अधिग्रहण से विप्रो नये बाजार क्षेत्रों में विस्तार कर सकेगी और आपस में जुड़े उत्पादों, कृत्रिम मेधा युक्त उत्पादों और सुरक्षा के क्षेत्र में ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगी।

यह भी पढ़े | Aadhaar Card In PVC Form: आधार कार्ड अब पीवीसी फॉर्म में उपलब्ध, जानें इसके नए फीचर्स, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.

एक्जिमिस डिजाइन के 1,100 कर्मचारी हैं और उसकी एकीकृत आय 2019 में 3.52 करोड़ डॉलर थी।

कंपनी इमारतों को स्मार्ट बनाने से जुड़े उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसके अलावा इंटरनेट आधारित उत्पादों (आईओटी), क्लाउड 5जी और कृत्रिम मेधा से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराती है।

एक्जिमिस का गठन 2013 में हुआ। इसका मुख्यालय अमेरिका के सैन जोस में है। इसके डिजाइन केंद्र अमेरिका, भारत और मलेशिया में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\