विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में सर्दियों की आहट, घरों और खुद को गर्म तथा सुरक्षित रखने के कुछ उपाय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जोहानिसबर्ग, 11 मई (द कन्वरसेशन) अनुसंधानों से पता चलता है कि निसंदेह, दुनिया में गर्मी बढ़ रही है और वैश्विक औसत तापमान बढ़ते रहने से दुनिया के अधिकतर हिस्सों में गर्मी के मौसम की अवधि और तीव्रता बढ़ती जा रही है।
जोहानिसबर्ग, 11 मई (द कन्वरसेशन) अनुसंधानों से पता चलता है कि निसंदेह, दुनिया में गर्मी बढ़ रही है और वैश्विक औसत तापमान बढ़ते रहने से दुनिया के अधिकतर हिस्सों में गर्मी के मौसम की अवधि और तीव्रता बढ़ती जा रही है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ठंड का मौसम पूरी तरह से गायब हो जाएगा। साल भर में अत्यधिक ठंड की घटनाएं लगातार कम और अपेक्षाकृत कम तीव्र होती जा रही हैं, जैसा कि आप एक गर्म दुनिया में उम्मीद करेंगे। वहीं अनुसंधानकर्ताओं का सुझाव है कि जलवायु प्रणाली जो असामान्य रूप से ठंड के मौसम को प्रभावित करती है, 21 वीं सदी में विश्व स्तर पर ठंड का कारण बनी रहेगी।
जिस तरह हम गर्म दुनिया के लिए अभ्यस्त होते जा रहे हैं, हम इन सर्दियों के मौसम के कम आदी हो जाते हैं और इस तरह उसके प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।
सर्दी के प्रभाव से शरीर का तापमान सामान्य से बहुत कम हो जाने (हाइपोथर्मिया) के साथ ही, शरीर के अंगों में गलन और श्वसन एवं हृदय संबंधी अन्य समस्याएं होती हैं।
बेघर लोगों के लिए यह बात और सही साबित होती है जो हीटर जलाकर अपने घरों को गर्म नहीं कर सकते, बिजली से गर्म होने वाले कंबल का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
जब हम यह आलेख लिख रहे हैं तो दक्षिण अफ्रीका में सर्दियों की आहट हो चुकी है। देश में केपटाउन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में ठंड का पहला दौर असर दिखा रहा है और आसपास के क्षेत्रों में और इमारतों के अंदर ठंडक महसूस होने लगी है।
तिस पर सर्दियों के मौसम में विद्युत ग्रिड पर अधिक दबाव बढ़ने से बिजली आपूर्ति में भी व्यवधान होता है क्योंकि लोग लंबे समय तक अंधेरे में रोशनी के लिए और गर्मी के लिए विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं।
दक्षिण अफ्रीका में अत्यधिक तापमान से जुड़े घटनाक्रम और तापमान पर शोध के बीच हम कुछ सलाह देना चाहते हैं कि सर्दियों के मौसम में राहत कैसे पाई जा सकती है।
पर्यटकों के बीच दक्षिण अफ्रीका की छवि सामान्य तौर पर अधिक धूप वाले देश की है। गर्मियों और आसमान ज्यादातर साफ रहने से यह देश समुद्र तटों पर छुट्टियों के लिहाज से आदर्श माना जाता है।
लेकिन इसकी सर्दियां भी बहुत ठिठुरन वाली हो सकती हैं। खासतौर पर ड्राकेन्सबर्ग-मालोटी और केप फोल्ड के पर्वतीय क्षेत्रों तथा उत्तरी प्रांत में सुदरलैंड जैसे शहरों में ठंड का प्रकोप दिखाई देता है।
हमारे अनुसंधान में पिछले छह दशक में अत्यधिक गर्मी या अत्यधिक सर्दी की प्रवृत्तियों का अध्ययन किया गया।
वर्ल्ड मीटियोरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के विशेषज्ञ दलों द्वारा तैयार की गयी सूचियों के आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए हमने दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में अत्यधिक सर्दी के घटनाक्रम को चिह्नित किया है। हमारे अनुसंधान में इस बात की पुष्टि होती है कि ये घटनाक्रम पहले के दशकों की तुलना में कम अवधि के लिए और कभी-कभार होते हैं।
साल 1979 से 2021 की अवधि में दक्षिणी अफ्रीका के लिए यूनिवर्सल थर्मल क्लाइमेट इंडेक्स आउटपुट का विश्लेषण इस बात की पुष्टि करता है कि दक्षिण अफ्रीका के आंतरिक क्षेत्रों के बड़े हिस्से अब भी जून से अगस्त तक मामूली ठंड का अनुभव करते हैं, जबकि उच्च-पहाड़ी क्षेत्रों में हर साल के बीच में मध्यम ठंड का अनुभव होता है।
देश के अनेक हिस्सों में पिछले कुछ सालों में अत्यधिक ठंड की अनेक खबरें आई हैं जब कम तापमान और बर्फबारी का असर दिखाई दिया। ये याद दिलाते हैं कि अत्यधिक सर्दी कितनी खतरनाक हो सकती है। इसके प्रभावों को आप इस तरह कम कर सकते हैं।
सबसे पहले तो आपके लिए इसके जोखिम जानना जरूरी है।
एक साल से छोटे नवजात बच्चों में शरीर का तापमान वयस्कों की तुलना में जल्द कम हो जाता है।
पैंसठ साल से अधिक उम्र के वयस्क अपनी शारीरिक गतिविधियों के स्तर और कम चयापचय के कारण अत्यधिक ठंड को लेकर संवेदनशील होते हैं।
घरों, दफ्तरों से बाहर अधिक समय बिताने वाले लोग, बेघर लोग, खिलाड़ियों आदि को सर्दी से जुड़ी सेहत संबंधी समस्याओं का जोखिम होता है।
हालांकि, सभी को सर्दी के प्रकोप से बचने और इसके जोखिम को कम से कम करने के उपाय करने चाहिए। इनमें निम्न तरीके शामिल हैं:
जितना संभव हो, बाहर कम से कम रहें। अनुकूल परिधान पहनें और हाइपोथर्मिया से बचने के लिए त्वचा को ढककर रखें।
सर्दियों की शामों को गर्म रखने के लिए घरों की खिड़कियां बंद रखें और मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें।
दरवाजों और खिड़कियों और उनके फ्रेम के बीच अंतराल का पता लगाया जाए ताकि ठंड अंदर नहीं आ सके।
शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाया जाए।
कुछ अतिरिक्त और मोटे कंबलों का इस्तेमाल किया जाए।
बिजली की कटौती के ताजा कार्यक्रम की जानकारी रखें ताकि बिजली रहते हुए खाना पकाने जैसे जरूरी काम किये जा सकें।
ताजा मौसम की जानकारी और चेतावनियों पर नजर रखी जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)