Assembly by-Election: देशभर में बदलाव की बयार चल रही है- शरद पवार
महाराष्ट्र में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में पुणे शहर की कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस के हाथों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि देशभर में बदलाव की बयार चल रही है.
मुंबई, 4 मार्च : महाराष्ट्र में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में पुणे शहर की कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस के हाथों भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि देशभर में बदलाव की बयार चल रही है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने पुणे जिले में अपने गृह नगर बारामती में पत्रकारों से यह बात कही. उन्होंने कहा, “कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार साबित करती है कि लोग एक विकल्प पर विचार कर रहे हैं. देशभर में बदलाव की बयार चल रही हैं.” यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘राजधानी एक्सप्रेस’ बस सेवा को हरी झंडी दिखाई
बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव परिणाम में, भाजपा लगभग तीन दशक से अपना गढ़ रही कसबा पेठ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही. इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के हेमंत रसाने को हरा दिया. यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

