एजेंसी न्यूज

Wimbledon 2025: सिनर ने जोकोविच को हराया, गत विजेता अल्काराज से होगा मुकाबला

इससे पहले अल्काराज ने यहां टेलर फ्रिट्ज़ को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया. नंबर एक रैंक वाले सिनर सेंटर कोर्ट में अपनी इस जीत के साथ पहली बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे हैं.

Wimbledon 2025: सिनर ने जोकोविच को हराया, गत विजेता अल्काराज से होगा मुकाबला

इससे पहले अल्काराज ने यहां टेलर फ्रिट्ज़ को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया. नंबर एक रैंक वाले सिनर सेंटर कोर्ट में अपनी इस जीत के साथ पहली बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे हैं. अल्काराज 22 साल की उम्र में लगातार तीसरा विम्बलडन खिताब और कुल मिलाकर छठा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से एक मैच दूर हैं तथा उनकी टक्कर फाइनल में 23 साल के इतालवी खिलाड़ी सिनर से होगी.

दूसरे वरीय अल्काराज लगातार 24 मैचों की जीत की लय के साथ रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंच गए. अल्काराज ने ऑल इंग्लैंड क्लब में 2023 और 2024 के खिताबी मुकाबलों में जोकोविच को हराया था तथा अब तक मेजर फाइनल में उनका रिकॉर्ड 5-0 है. इसमें एक महीने पहले फ्रेंच ओपन में सिनर पर पांच सेटों में मिली वापसी की जीत भी शामिल है. यह भी पढ़ें : India-England T20 Series: टीम इंडिया के खिलाफ अपने ही घर पर सम्मान की लड़ाई लड़ेगी इंग्लिश महिला टीम

पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज पिछले साल अमेरिकी ओपन में सिनर से हारकर उप विजेता रहे थे. 2009 में एंडी रोडिक के रोजर फेडरर से हारने के बाद फ्रिट्ज विम्बलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).