खेल की खबरें | विलियमसन का दोहरा शतक, न्यूजीलैंड को 362 रन की बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विलियमसन ने 238 रन बनाये जिसके लिये उन्होंने 364 गेंदें खेली तथा 28 चौके लगाये। उन्होंने हेनरी निकोल्स (157) के साथ चौथे विकेट के लिये 369 रन जोड़े जो न्यूजीलैंड की तरफ से नया रिकार्ड है। यह न्यूजीलैंड के लिये किसी भी विकेट के लिये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
विलियमसन ने 238 रन बनाये जिसके लिये उन्होंने 364 गेंदें खेली तथा 28 चौके लगाये। उन्होंने हेनरी निकोल्स (157) के साथ चौथे विकेट के लिये 369 रन जोड़े जो न्यूजीलैंड की तरफ से नया रिकार्ड है। यह न्यूजीलैंड के लिये किसी भी विकेट के लिये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
मोहम्मद अब्बास ने निकोल्स को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी जिसके बाद विलियमसन ने डेरेल मिचेल (नाबाद 102) के साथ छठे विकेट के लिये 133 रन जोड़े। विलियमसन की पारी का अंत चाय के विश्राम से ठीक पहले हुआ जब फहीम अशरफ पर लगाया गया उनका ढीला शॉट शान मसूद ने कैच में बदला। निकोल्स ने अपनी पारी में 291 गेंदें खेली तथा 18 चौके और एक छक्का लगाया।
मिचेल ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पारी समाप्त घोषित कर दी। मिचेल ने काइल जेमीसन (नाबाद 30) के साथ 74 रन की अटूट साझेदारी की। मिचेल की 112 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं।
न्यूजीलैंड ने सुबह तीन विकेट पर 286 रन से आगे खेलना शुरू किया। तब वह पाकिस्तान के पहली पारी के 297 रन से केवल 11 रन दूर था। विलियमसन ने मंगलवार को ही अपना 24वां टेस्ट शतक पूरा कर दिया था। उन्होंने 112 रन और निकोल्स ने पिंडली की चोट के बावजूद 89 रन से पारी आगे बढ़ायी।
निकोल्स ने 212 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। दूसरे दिन दो जीवनदान पाने वाले निकोल्स को तीसरे दिन भी पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षकों ने दो मौके दिये। अजहर अली और नसीम शाह ने उनके कैच छोड़े।
विलियमसन ने 123वें रन पर पहुंचते ही टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किये। वह रोस टेलर (7,379) और स्टीफन फ्लेमिंग (7,172) के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं।
इसके बाद विलियमसन और निकोल्स ने न्यूजीलैंड की तरफ से चौथे विकेट की साझेदारी का नया रिकार्ड बनाया। इससे पहले का रिकार्ड टेलर और जेसी राइडर के नाम पर था जो उन्होंने 2009 में भारत के खिलाफ नेपियर में बनाया था।
न्यूजीलैंड दो मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

