IPL 2021: केन विलियमसन ने माना आईपीएल का यह सीजन उनके लिए चुनौतीपूर्ण

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यह सत्र उनके लिये चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन इसको लेकर किसी को हायतौबा नहीं मचानी चाहिए. विलियमसन ने डेविड वार्नर से सनराइजर्स की कप्तानी संभाली थी लेकिन इससे भी उसका भाग्य नहीं बदला और टीम का इस बार तालिका में अंतिम स्थान पर रहना तय है.

केन विलियम्सन (Photo: IANS)

दुबई, चार अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यह सत्र उनके लिये चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन इसको लेकर किसी को हायतौबा नहीं मचानी चाहिए. विलियमसन ने डेविड वार्नर से सनराइजर्स की कप्तानी संभाली थी लेकिन इससे भी उसका भाग्य नहीं बदला और टीम का इस बार तालिका में अंतिम स्थान पर रहना तय है. विलियमसन ने सनराइजर्स की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों छह विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘पिचों में काफी भिन्नता है और हमने देखा है कि वे टीम सफल रही जिन्होंने इन पिचों से अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया. हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि इस पर हायतौबा न मचायें. हमारे लिये यह निश्चित तौर पर चुनौतीपूर्ण सत्र रहा.’’

उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता तो बहुत चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जिससे परेशानियां ही बढ़ती हैं. विलियमसन ने कहा, ‘‘मेरा निजी तौर पर मानना है कि टूर्नामेंट के दूसरे चरण में कप्तान के तौर पर मैंने यह प्रयास किया कि खिलाड़ियों का ध्यान न बंटे. कई चीजें होती हैं जिनसे खिलाड़ियों का ध्यान बंट सकता है.’’

यह भी पढ़ें- IPL 2021, DC vs CSK: लसिथ मलिंगा को पछाड़ ड्वेन ब्रावो आज बन सकते हैं आईपीएल के नए किंग, बस करना होगा यह काम

उन्होंने निराशा जतायी कि उनकी टीम पावरप्ले के छह ओवरों में अधिक से अधिक रन जुटाने में असफल रही. विलियमसन ने कहा, ‘‘हमारे पास 140-150 रन तक पहुंचने का मौका था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाये. इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त