एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | फिर से दुनिया की शीर्ष टीम बनने पर काम करेंगे : बटलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में आमूल चूल बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए शनिवार को यहां कहा कि उनका लक्ष्य फिर से दुनिया की शीर्ष टीम बनना होगा।

खेल की खबरें | फिर से दुनिया की शीर्ष टीम बनने पर काम करेंगे : बटलर

कोलकाता, 11 नवंबर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में आमूल चूल बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए शनिवार को यहां कहा कि उनका लक्ष्य फिर से दुनिया की शीर्ष टीम बनना होगा।

इंग्लैंड ने यहां पाकिस्तान को अपने अंतिम लीग मैच में 93 रन से हराकर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने के साथ 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर आउट हो गई।

बटलर ने मैच के बाद कहा,‘‘जीत के साथ अंत करना अच्छा लगा। कुल मिलाकर यह विश्व कप हमारे लिए निराशाजनक रहा लेकिन अंतिम मैच में हमने अपनी वास्तविक क्षमता दिखाई। ’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि 2015 की तरह इस बार हमारी योजना में आमूल चूल बदलाव होगा। कुछ चीजें हैं जिन्हें बदलने और कुछ नया करने की जरूरत है। इसका मतलब यह नहीं है कि बहुत बदलाव होगा लेकिन हमें फिर से शीर्ष टीम बनने के लिए काम करना होगा।’’

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उनकी टीम विश्व कप के अपने प्रदर्शन पर समीक्षा करेगी और इसके सकारात्मक पहलुओं पर गौर करेगी।

बाबर ने कहा,‘‘हमने बहुत अधिक रन दिए और अंतिम ओवरों में हमने कुछ ढीली गेंद की। पिच अच्छी थी लेकिन हमारे स्पिनर बीच के ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रहे जिससे हमें मदद नहीं मिली।’’

उन्होंने कहा,‘‘हम इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। हम इसके सकारात्मक पहलुओं पर गौर करेंगे और गलतियों पर चर्चा करेंगे।’’

अपना आखिरी वनडे मैच खेल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मैच में वनडे क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए।

विली ने कहा,‘‘पूरे टूर्नामेंट में हम अपनी रणनीति के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए जो निराशाजनक है। जहां तक मेरा सवाल है तो अपने अंतिम मैच में अच्छा प्रदर्शन करना और 100 विकेट पूरे करना शानदार रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).