चंडीगढ़, 29 मई प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार विशेष ट्रेन चलाना जारी रखेगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | दिल्ली और एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6 मापी गई.
उन्होंने बताया कि पांच मई से अब तक 375 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के द्वारा पंजाब से 4.84 लाख प्रवासी श्रमिक अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और नोडल अधिकारी विकास प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पंजाब में किसी भी प्रवासी श्रमिक को परेशानी न हो इसके लिए सभी उपाय किये जाएं।
यह भी पढ़े | दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए : 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त ट्रेन चलाई जाएंगी ताकि प्रवासियों को कोई समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि जब तक जरूरत होगी तब राज्य सरकार ट्रेन चलाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY