देश की खबरें | पति की कोविड-19 से मौत होने के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में पति की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत होने के दो दिन बाद पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 24 अक्टूबर तेलंगाना में पति की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत होने के दो दिन बाद पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 58 वर्षीय व्यक्ति को उसके घर में ही पृथकवास में रखा गया था और बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार का RJD पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में लालटेन का युग खत्म हुआ.

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की 55 वर्षीय पत्नी पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पायी और अपने घर की छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

दंपति की कोई संतान नहीं है।

यह भी पढ़े | Economy की बदहाली के लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- उन्होंने देश को सच से भागना सिखाया.

पुलिस ने कहा कि मौत के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला के पति का अंतिम संस्कार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए शुक्रवार को किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\