देश की खबरें | कांग्रेस ने पंजाब में ठेके पर खेती के लिए मंजूरी क्यों दी : रूपाणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नए कृषि कानूनों का विरोध कर रही है जबकि पार्टी शासित राज्य पंजाब में कॉरपोरेट घरानों को ठेके पर खेती की मंजूरी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आणंद (गुजरात), 19 दिसंबर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नए कृषि कानूनों का विरोध कर रही है जबकि पार्टी शासित राज्य पंजाब में कॉरपोरेट घरानों को ठेके पर खेती की मंजूरी दी गई।

रूपाणी ने आणंद जिले के कर्मसाद में लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस के घोषणापत्र में भी कृषि उत्पादों को कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के बाहर बेचने को मंजूरी देने की बात की गई थी।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्यों पंजाब में आपकी सरकार ने, आपके मुख्यमंत्री (अमरिंद सिंह) ने बड़ी कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग (ठेके पर खेती) की मंजूरी दी और मंच से मंजूरी पत्र क्यों बांटे।’’

उन्होंने कहा कि अब वे इसका विरोध कर रहे हैं।

रूपाणी ने कहा,‘‘कॉन्ट्रैक्ट खेती भविष्य है और इसमें किसानों को उस कीमत का भरोसा होता है जो उन्हें उनके उत्पाद के लिए मिलेगी।’’

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अतीत में पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर कहा था कि किसानों को खुले बाजार में अपनी उपज बेचने की अनुमति दी जाए और 2019 के चुनाव घोषणापत्र में भी इसका वादा किया गया था।

रूपाणी ने आरोप लगाया कि ‘‘देश विरोधी तत्व’’ जो देश को प्रगति करते और किसानों को खुशहाल जिंदगी जीते नहीं देखना चाहते, वे कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों में शामिल हो गए है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘किसान इसका हिस्सा नहीं हैं। देश भर के किसानों ने विपक्ष के भारत बंद में हिस्सा नहीं लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार