विदेश की खबरें | डब्ल्यूएचओ ने किया कोविड-19 महामारी के संबंध में अनुकूल संदेश का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक के बीच मास्क के प्रभाव और कोरोना वायरस रोधी टीके की उपलब्धता के समय को लेकर स्पष्ट मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर डॉक्टर मिशेल रेयान ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हमें सभी स्तरों पर अनुकूल संदेश मिले।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक के बीच मास्क के प्रभाव और कोरोना वायरस रोधी टीके की उपलब्धता के समय को लेकर स्पष्ट मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर डॉक्टर मिशेल रेयान ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हमें सभी स्तरों पर अनुकूल संदेश मिले।’’

रेयान ने बृहस्पतिवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘यह कठिन मुद्दा है। जो चीज महत्वपूर्ण है, वह यह है कि सरकार और वैज्ञानिक संस्थाएं साक्ष्य की समीक्षा करें और हमें सर्वाधिक समग्र, समझने में आसान...सूचना प्रदान करें जिससे कि लोग उचित कार्रवाई कर सकें।’’

यह भी पढ़े | Indonesia: मास्क पहनने से मना करने वाले आठ लोगों को दी गई कब्र खोदने की सजा.

उन्होंने वैज्ञानिक संदेशों को किसी तरह का राजनीतिक रूप देने के प्रति आगाह किया।

डब्ल्यूएचओ ने पूर्व में कहा है कि परीक्षणों में सबकुछ ठीक रहने पर कोरोना वायरस रोधी टीका साल के अंत तक आ सकता है।

यह भी पढ़े | नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, कहा- हम दोनों अपने देशों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना रखेंगे जारी.

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि टीका अगले महीने आ सकता है और इसके कुछ समय बाद अमेरिका में व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है। उन्होंने टीका आने में अधिक समय लगने की बात कहने वाले अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड को ‘‘भ्रमित’’ व्यक्ति करार दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\