एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पीएम-केयर्स का पैसा कहां गया :ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) का पैसा कहां गया।

देश की खबरें | पीएम-केयर्स का पैसा कहां गया :ममता बनर्जी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, एक दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) का पैसा कहां गया।

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र की भाजपा नीत सरकार की इच्छा से काम नहीं करेगी।

यह भी पढ़े | Indian Army Found Tunnel in Samba: सांबा में भारतीय सैनिकों को मिली सुरंग, इसके जरिए पाकिस्तान से आतंकी करते थे भारत में घुसपैठ.

उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पीएम केयर्स फंड का सारा धन कहां गया? क्या किसी को इस निधि के भविष्य के बारे में जानकारी है? लाखों करोड़ों रुपये कहां गये? कोई ऑडिट क्यों नहीं कराया गया? केंद्र सरकार हमें उपदेश दे रही है। उन्होंने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए हमें क्या दिया है।’’

चुनाव नजदीक होने की वजह से पश्चिम बंगाल को निशाना बनाने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति देश के अन्य कई राज्यों से बेहतर है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अजय चौटाला ने MSP को लेकर जताई चिंता तो हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता बोले-केंद्र सरकार इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रही है.

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं।

उत्तर भारत में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में बनर्जी ने दावा किया कि कृषि कानूनों पर किसी भी पार्टी ने भाजपा का साथ नहीं दिया लेकिन वह अड़ी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).