ताजा खबरें | जब नायडू ने छाया वर्मा से कहा : मैंने आपकी पदावनति नहीं की

नयी दिल्ली, 15 सितंबर राज्यसभा के सदस्य मंगलवार को उस समय अपनी हंसी नहीं रोक सके जब सभापति एम वेंकैया नायडू ने लोकसभा गैलरी में बैठीं कांग्रेस सदस्य छाया वर्मा से कहा कि उन्होंने सदस्य की पदावनति नहीं की है।

मंगलवार को सुबह राज्‍यसभा में शून्यकाल के दौरान सभापति नायडू ने छाया वर्मा का नाम लिया ताकि वह अपना मुद्दा उठा सकें।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 288 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,500 के ऊपर पहुंचा.

नायडू ने फिर पूछा- ‘‘छाया जी, कहां हैं?’’

इस पर छाया वर्मा ने कहा, ‘‘ सर, मैं श्रीमती छाया वर्मा, लोकसभा गैलरी से बोल रही हूं। वैसे मैं राज्‍यसभा की सदस्‍य हूं।’’

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: लद्दाख के बाद अब अरुणाचल में भी दिखी चीनी सैनिकों की हलचल, मुस्तैद हुए भारतीय जवान.

इसके बाद छाया वर्मा ने मनरेगा को लेकर अपनी बात रखी।

जब उनकी बात पूरी हो गयी तो नायडू ने कहा, "सदस्‍यों को कहीं भी बैठने के लिए मैंने अनुमति दी है। मगर यह आपके डिमोशन (पदावनति) यानी निचले सदन (लोकसभा) में भेजने के लिए नहीं है। यह गुलाम नबी आजाद जी, आनंद शर्मा जी और और (जयराम) रमेश जी ने मिलकर किया है। मैं इसके लिए जिम्‍मेदार नहीं हूं।’’

इस पर सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)