Haryana: लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए टोके जाने पर युवक ने पांच लोगों को कुचला, दो की मौत
हरियाणा के करनाल में रविवार को लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में बार-बार बोले जाने से आक्रोशित 20 वर्षीय युवक ने पांच लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए.
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर: हरियाणा (Haryana) के करनाल में रविवार को लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में बार-बार बोले जाने से आक्रोशित 20 वर्षीय युवक ने पांच लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि करनाल के निलोखड़ी में शुक्रवार को एक शादी थी और जब यह घटना हुई तो कुछ मेहमान एक घर के बाहर खड़े थे. आरोपी ने अपनी कार इन लोगों पर चढ़ा दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन घायल हो गए.
बुटाना के एसएचओ कंवर सिंह ने फोन पर बताया कि यह युवक अकसर लापरवाही से गाड़ी चलाता था और इलाके के निवासियों ने कई बार उसे सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा था.यह भी पढ़े: UP: ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लगी, दो चालकों समेत तीन लोगों जिंदा जलकर मौत
उन्होंने बताया, ‘‘वह इस बात से गुस्सा हो गया. आरोपी अमन की आयु 20 वर्ष के आसपास है. शिकायत के अनुसार उसने लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी जो घर के बाहर खड़े थे. घटना में 40 वर्ष की आयु के आसपास की एक महिला और 50 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोगों को चोटें आयी हैं. ’’सिंह ने कहा, ‘‘आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. वह फरार है और हम उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं. ’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

