UP: ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लगी, दो चालकों समेत तीन लोगों जिंदा जलकर मौत
कानपुर-हमीरपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के ट्रक और ट्रेलर ट्रक में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दो चालकों और ट्रक के खलासी (क्लीनर) की जिंदा जलकर मौत हो गई.
कानपुर (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर: कानपुर-हमीरपुर (Kanpur-Hamirpur) राजमार्ग पर रविवार तड़के ट्रक और ट्रेलर ट्रक में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दो चालकों और ट्रक के खलासी (क्लीनर) की जिंदा जलकर मौत हो गई.पुलिस अधीक्षक (कानपुर आउटर) अष्टभुजा पी. सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दोनों के चालकों और ट्रक के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई.
इस दुर्घटना के कारण एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसे घंटों प्रयास के बाद सामान्य किया जा सका.अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान फतेहपुर निवासियों महेश उर्फ रुद्रपाल (45) व अंकित पाल (25) और छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी कांची कुशवाहा (45) के रूप में हुई है.यह भी पढ़े: कर्नाटक जिले में दूषित पानी से 6 की मौत, हाई अलर्ट पर प्रशासन
सिंह ने बताया कि जौ से लदा ट्रक कानपुर-हमीरपुर राजमार्ग पर स्थित सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसमें टक्कर मार दी. दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से एक वाहन का खलासी बाल-बाल बच गया. उसकी पहचान छतरपुर जिला निवासी अरविंद के रूप में हुई है.उन्होंने बताया कि वाहनों की टक्कर से आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है.पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

