जरुरी जानकारी | गेहूं खरीद 70 प्रतिशत बढ़कर 292.52 लाख टन पर पहुंची: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि चालू 2021-22 के रबी विपणन सत्र में अब तक गेहूं की खरीद 70 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 292.52 लाख टन तक पहुंच गई है। इस खरीद से लगभग 28.80 लाख किसानों को लाभ पहुंचा है।

नयी दिल्ली, तीन मई केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि चालू 2021-22 के रबी विपणन सत्र में अब तक गेहूं की खरीद 70 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 292.52 लाख टन तक पहुंच गई है। इस खरीद से लगभग 28.80 लाख किसानों को लाभ पहुंचा है।

सरकारी उपक्रम, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियां ​​न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद अभियान चला रही हैं।

एक साल पहले की इसी अवधि में गेहूं खरीद 171.53 लाख टन रही थी।

इस वर्ष केन्द्र सरकार के कहने पर हरियाणा और पंजाब ने किसानों को एमएसपी का अप्रत्यक्ष रूप से भुगतान करने के बजाय सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरण व्यवस्था को अपनाया है।

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दो मई, 2021 तक 292.52 लाख टन से अधिक की खरीद के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में गेहूं की खरीद तेज गति से चल रही है।’’

पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश तीन राज्य हैं जिन्होंने अब तक गेहूं की खरीद में बड़ा योगदान दिया है।

पंजाब में गेहूं की खरीद 114.76 लाख टन, हरियाणा 80.55 लाख टन और मध्य प्रदेश 73.76 लाख टन तक पहुंच गई है।

गेहूं खरीद के इस कार्यक्रम से लगभग 28.80 लाख किसान लाभान्वित हुए है।

किसानों को एमएसपी भुगतान के संबंध में, मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में लगभग 17,495 करोड़ रुपये और हरियाणा में लगभग 9,268.24 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में स्थानांतरित किए गए हैं।

यह पहली बार है कि पंजाब के किसानों को उनकी गेहूं फसल की बिक्री के एवज में सीधे बैंक खातों में भुगतान मिलना शुरू हुआ है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\