देश की खबरें | कार्डियो या प्रतिरोधक प्रशिक्षण क्या हो सकता है बेहतर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मियामी (अमेरिका), दो जनवरी (द कन्वरसेशन) जब आप जिम में प्रवेश करें तो सबसे पहले आपको किस ओर जाना चाहिए? क्या आप कार्डियो सत्र में अपना पसीना बहाने के लिए ट्रेडमिल और स्पिन स्टूडियो की ओर बढ़ रहे हैं? या प्रतिरोधक प्रशिक्षण के लिए वजन कम करने और शारीरिक शक्ति मजबूत करने की मशीनों की ओर आपके कदम बढ़े हैं?

मियामी (अमेरिका), दो जनवरी (द कन्वरसेशन) जब आप जिम में प्रवेश करें तो सबसे पहले आपको किस ओर जाना चाहिए? क्या आप कार्डियो सत्र में अपना पसीना बहाने के लिए ट्रेडमिल और स्पिन स्टूडियो की ओर बढ़ रहे हैं? या प्रतिरोधक प्रशिक्षण के लिए वजन कम करने और शारीरिक शक्ति मजबूत करने की मशीनों की ओर आपके कदम बढ़े हैं?

‘अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन’ स्वास्थ्य और रोजमर्रा के दिनों में स्वस्थ रहने और पुरानी बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए इन व्यायामों के बेहतरीन लाभों का फायदा उठाने के वास्ते दोनों प्रकार के व्यायाम करने का सुझाव देता है। लेकिन, सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यायाम का सबसे बेहतर क्रम क्या है?

इस प्रश्न का उत्तर है...यह स्थिति पर निर्भर करता है। मैं एक व्यायाम फिजियोलॉजिस्ट हूं। हाल में मेरी प्रयोगशाला में हम स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस, विशेष रूप से एरोबिक क्षमता और मांसपेशियों की ताकत में सुधार पर एरोबिक और प्रतिरोधक प्रशिक्षण के संयोजन के प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं।

शोध से पता चलता है कि जब आप अपना व्यायाम कार्यक्रम तैयार कर रहे हों, तो कुछ कारकों को ध्यान में रखना होता है, जिसमें आपकी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, व्यायाम इतिहास और लक्ष्य शामिल हैं। आपको अपने व्यायाम दिनचर्या की मात्रा पर भी विचार करना होगा यानी आपको कितनी देर और किस हद तक व्यायाम करना चाहिए।

व्यायाम के फायदे

सबसे पहले, कोई भी व्यायाम आपके लिए कुछ भी न करने से बेहतर होगा। एरोबिक व्यायाम यानी चलना, दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना आदि लयबद्ध गतिविधि है जो आपके हृदय के कार्य को बेहतर करती है।

एरोबिक व्यायाम से हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, इससे समय के साथ, आपका दिल और फेफड़े निरंतर मांसपेशियों के संकुचन के लिए ऊर्जा बनाने के लिए आपकी मांसपेशियों में ऑक्सीजन पहुंचाने में बेहतर हो जाते हैं।

इसके अलावा एरोबिक व्यायाम कई पुरानी बीमारी के जोखिम कारकों को भी कम कर सकता है और शारीरिक एवं संज्ञानात्मक कार्य में सुधार कर सकता है।

वहीं, प्रतिरोधक प्रशिक्षण में मशीनों के जरिये या वजन उठाकर व्यायाम से अपनी मांसपेशियों को मजबूत करना शामिल है। इस प्रकार का व्यायाम फ्री-वेट बारबेल, डम्बल, केटलबेल, वेट मशीन या यहां तक कि इलास्टिक बैंड का उपयोग करके किया जा सकता है।

इस व्यायाम से मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति बेहतर होती है और मांसपेशियों के आकार में सुधार होता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि प्रतिरोधक प्रशिक्षण के स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें टाइप-2 मधुमेह है या होने का खतरा है। यह रक्तचाप, रक्त में ग्लूकोज के स्तर और मांसपेशियों की ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का उपयोग करने की क्षमता में सुधार कर सकता है। इसके साथ ही यह दुबले-पतले शरीर और हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है।

व्यायाम करने के लिए सीमित समय होने के चलते कई लोग एक ही व्यायाम सत्र में कार्डियो और प्रतिरोधक प्रशिक्षण दोनों को शामिल करते हैं। यह समवर्ती प्रशिक्षण आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है, जिसमें आपके हृदय और चयापचय संबंधी जोखिमों को कम करना भी शामिल है।

वास्तव में, व्यायाम के दोनों रूपों को एक साथ करना बेहतर है, विशेष रूप से पुरानी बीमारी के जोखिम कारकों वाले लोगों के लिए ये काफी लाभकारी हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी