देश की खबरें | फडणवीस के साथ जो हुआ वह ‘अप्रत्याशित’ नहीं था : चंद्रकांत पाटिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की नयी सरकार में देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है।
मुंबई, एक जुलाई भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की नयी सरकार में देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले हुए नाटकीय घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और वह सरकार से बाहर रहेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पाटिल ने कहा,‘‘मुझे पता है कि कई लोग कल की घटना से स्तब्ध हैं। लेकिन जो देवेंद्र फडणवीस के साथ हुआ वह अप्रत्याशित नहीं था।’’
यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा ने हिंदुत्व की विचारधार को आगे ले जाने के लिए शिंदे का मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन किया। लेकिन शिंदे ने स्वयं फडणवीस को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कहा। इसलिए फडणवीस ने दिल्ली में हमारे नेताओं से अनुमति मांगी।’’
पाटिल ने फडणवीस की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘अपने कनिष्ठ के अधीन काम करने के लिए वास्तव में बड़े दिल की जरूरत होती है।’’
गौरतलब है कि वर्ष 2014-19 में जब राज्य में भाजपा-शिवसेना की सरकार थी तब शिंदे फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

