देश की खबरें | भारत में 70 वर्षों से थोपी गई पश्चिमी मानसिकता मोदी सरकार के दौरान बदली: अनुराग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत में 70 वर्षों से थोपी गई पश्चिमी मानसिकता मोदी सरकार के दौरान बदली।

रायपुर, 25 फरवरी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत में 70 वर्षों से थोपी गई पश्चिमी मानसिकता मोदी सरकार के दौरान बदली।

रायपुर जिले के धनेली गांव स्थित रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित युवा संवाद भारत @2047 को संबोधित करते हुए ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच प्रणों (प्रतिज्ञा) को याद किया और देश के विकास की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा। ठाकुर ने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा, "हमें अपनी विरासत, इतिहास, कला, संस्कृति और परंपरा पर गर्व होना चाहिए। पश्चिमी देशों की मानसिकता 70 वर्षों से हमारे देश पर थोपी गई। पिछले आठ वर्षों में इस सोच को बदलने का काम किया गया है।"

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम सीना ठोक कर कह सकते हैं कि शानदार सोमनाथ धाम, काशी धाम, केदारनाथ धाम और महाकाल धाम बनाया गया और अगले साल अयोध्या धाम का निर्माण पूरा हो जाएगा।’’

ठाकुर ने कहा कि केवल मंदिरों का निर्माण नहीं किया गया बल्कि वहां आने वाले पर्यटकों के कारण स्थानीय लोगों के लिए आजीविका कमाने का साधन भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को एक रिपोर्ट, अरबपति और अन्य साधनों का उपयोग करके देश को तोड़ने की कोशिश कर रही ताकतों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस रिपोर्ट या अरबपति की बात कर रहे हैं।

ठाकुर ने कहा कि देश के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों और लोगों को गुमराह करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\