खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
कोलकाता, 20 फरवरी वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतिम एकादश में चार बदलाव किये हैं।
आवेश खान टी20 पदार्पण करेंगे जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने कैप प्रदान की।
श्रेयस अय्यर, रूतुराज गायकवाड़ और शार्दुल ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया। रोहित ने कहा कि रूतुराज और ईशान किशन पारी शुरू करेंगे।
वेस्टइंडीज ने भी अंतिम एकादश में चार बदलाव किये हैं।
भारतीय टीम पिछले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त बनाये है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

