खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के मुख्य कोच सिमन्स पृथकवास और कोविड-19 परीक्षण के बाद टीम से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमन्स अनिवार्य पृथकवास में रहने और कोविड-19 की जांच में नेगेटिव आने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले टीम से जुड़ गये हैं।

मैनचेस्टर, दो जुलाई वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमन्स अनिवार्य पृथकवास में रहने और कोविड-19 की जांच में नेगेटिव आने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले टीम से जुड़ गये हैं।

सिमन्स अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के फैसले के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: टाइटल स्पॉन्सर VIVO के साथ करार पर बोर्ड की अगली बैठक में होगी चर्चा.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गुरूवार को कहा, ‘‘फिल सिमन्स काम पर लौट आये हैं। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच गुरूवार को अनिवार्य पृथकवास और कोविड-19 जांच के बाद मैदान पर अपने खिलाड़ियों के साथ लौटे।’’

इसके अनुसार, ‘‘वह वार्म-अप और मैच से पहले की तैयारियों का हिस्सा थे, वेस्टइंडीज ने ओल्ड ट्रैफर्ड में चार दिवसीय अभ्यास मैच जारी रखा। ’’

यह भी पढ़े | विश्व कप-2011 फिक्सिंग मामला, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा से होगी पूछताछ.

आठ जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले अपने ससुर के अंतिम संस्कार पर जाने से सिमन्स की बोर्ड सदस्य कोंडे रिले ने काफी आलोचना की थी कि वह ब्रिटेन में टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर चले गये जिससे उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।

लेकिन सिमन्स को बोर्ड अध्यक्ष रिकी स्किरिट का समर्थन प्राप्त था जिन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा करने के लिये बोर्ड से अनुमति ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज