एजेंसी न्यूज

West Bengal: रसोई गैस का सिलिंडर फटने से दो घायल

शहर के कस्बा इलाके में बुधवार की सुबह रसोई गैस का सिलिंडर फट जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

West Bengal: रसोई गैस का सिलिंडर फटने से दो घायल
सिलेंडर विस्फोट (photo credit : Wikimedia Commonsविकिपीडिया)

कोलकाता, 17 फरवरी : शहर के कस्बा इलाके में बुधवार की सुबह रसोई गैस का सिलिंडर फट (Cylinder burst) जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारी ने बताया, ‘‘एक झुग्गी में रसोई गैस सिलिंडर गैरकानूनी तरीके से रखे गये थे. हम जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों घायल इन सिलिंडरों के अवैध भंडारण में शामिल थे.’’ यह भी पढ़ें : West Bengal: पश्चिम बंगाल में डंपर की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने दो सिलिंडरों को समीप ही बह रही एक नहर में फेंक दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).