जरुरी जानकारी | पश्चिम बंगाल सरकार को शराब की ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने के लिए साझेदारों की तलाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल राज्य पेय निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसबीसीएल) अपनी ऑनलाइन शराब बिक्री श्रृंखला को मजबूत करने के लिए स्टार्ट-अप सहित विभिन्न कंपनियों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाश रहा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, दो जून पश्चिम बंगाल राज्य पेय निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसबीसीएल) अपनी ऑनलाइन शराब बिक्री श्रृंखला को मजबूत करने के लिए स्टार्ट-अप सहित विभिन्न कंपनियों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाश रहा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निगम पहले ही शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी के लिए रुचि पत्र आमंत्रित कर चुका है और इस संबंध में बुधवार को बोली पूर्व बैठक का आयोजन हुआ।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.

डब्ल्यूबीएसबीसीएल राज्य में एकमात्र शराब की थोक व्यापारी है और वह पहले ही ई-रिटेल तथा होम डिलिवरी की शुरुआत कर चुकी है। लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी कायम करने के लिए इसकी शुरुआत की गई।

एक टिप्पणी में कहा गया कि शराब की होम डिलिवरी का अधिक प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने के लिए पश्चिम बंगाल राज्य पेय निगम लिमिटेड ने स्टार्ट-अप सहित विभिन्न कंपनियों ने लाइसेंस प्राप्त खुदरा दुकानों से इलेक्ट्रॉनिक विधि से शराब की खरीद, बिक्री और होम डिलिवरी के लिए रुचि पत्र आमंत्रित किए हैं।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

अधिकारी ने कहा कि इस तरह के ऑनलाइन ऑर्डर और डिलिवरी मंचों का एक पैनल बनाने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\