देश की खबरें | प. बंगाल सरकार घर से काम कर रहे कर्मियों के कार्य पर नजर रखने के लिए कर रही है सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार कोविड-19 महामारी के बीच घर से काम करने वाले अपने कर्मचारियों के कार्य की निगरानी के लिए एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जियो

कोलकाता, 15 जून पश्चिम बंगाल सरकार कोविड-19 महामारी के बीच घर से काम करने वाले अपने कर्मचारियों के कार्य की निगरानी के लिए एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य का वित्त विभाग प्रायोगिक आधार पर सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 5071 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, रिकवरी रेट 47.2% दर्ज: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर परिणाम संतोषजनक रहे तो हम इसका अन्य विभागों में भी इस्तेमाल करेंगे।"

उन्होंने बताया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को यह सोचकर कार्य समय का उल्लंघन नहीं करना चाहिए कि उनपर किसी की नजर नहीं है क्योंकि वह घर पर हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का तंज, कहा- लॉकडाउन ने साबित किया है, अनाड़ीपन अहंकार है.

अधिकारी ने बताया, ‘‘कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर में लॉग इन करना होता है, जिससे विभाग उनके प्रदर्शन और कार्यालय के घंटों की निगरानी करने में सक्षम हो पाता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि काम में कोई बाधा न आए, क्योंकि वे घर में रहकर काम कर रहे हैं।’’

पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि केवल बिना लक्षण वाले कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर कार्यालय आने की अनुमति दी जाएगी।

जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया था, ‘‘हल्के बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षणों वाले किसी भी कर्मचारी को कार्यालय में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है और निरूद्ध क्षेत्रों में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय नहीं आएंगे। वह घर से तब तक काम करेंगे जब तक क्षेत्र को संक्रमण-मुक्त घोषित नहीं कर दिया जाता।’’

राज्य सरकार ने आमने-सामने की बैठकों से भी बचने के लिए कहा है और कहा कि अधिकारियों को इंटरकॉम, मोबाइल फोन और वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू