West Bengal: पश्चिम बंगाल सीआईडी ने फर्जी टीकाकरण मामले में आरोपी के कार्यालय की तलाशी ली
पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी देबंजन देब के कार्यालय की बुधवार शाम को तलाशी ली. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 15 जुलाई : पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (CID) ने फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी देबंजन देब के कार्यालय की बुधवार शाम को तलाशी ली. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. देब को पिछले महीने कोलकाता में फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. देब खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताता था.
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ने कस्बा इलाके में देब के कार्यालय की एक घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली, जहां से वह अपना अभियान चलाता था. तलाशी के दौरान मामले के मुख्य आरोपी देब और उसके चार गिरफ्तार सहयोगियों को कार्यालय ले जाया गया. यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली में कोविड निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या दो महीने में 58,000 से कम होकर 472 हुई
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कार्यालय से कई दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की है जिससे हमें आगे जांच में मदद मिल सकती है.’’ देब (28) को 23 जून को फर्जी टीकाकरण शिविर संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस शिविर में अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी टीके की खुराक ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

