एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में यह संभावना जताई है।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात की संभावना

कोलकाता, सात दिसंबर पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में यह संभावना जताई है।

आईएमडी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 10 दिसंबर तक देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

राज्य के दक्षिणी भाग में पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पूर्बा और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया जिलों में नौ दिसंबर को एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक राज्य के अन्य भागों में 10 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में दार्जिलिंग शहर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे कम रहा, जबकि कलिम्पोंग में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित पुरुलिया 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।

कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार सुबह महानगर में पारा एक डिग्री नीचे जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).