एजेंसी न्यूज

West Bengal: सीबीआई ने एसएससी घोटाला मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

West Bengal: सीबीआई ने एसएससी घोटाला मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया
CBI

कोलकाता, 17 फरवरी : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर एजेंट के रूप में काम करते थे, आवेदकों से पैसा इकट्ठा करते थे और राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में उन्हें रोजगार दिलाने का प्रबंध करते थे. यह भी पढ़ें : Maharashtra: रत्नागिरी जिले में शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के समर्थकों के बीच झड़प

सीबीआई अधिकारी ने कहा, “हमें उनके खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं.” उन्होंने कहा कि सीबीआई इन लोगों से लंबे समय से पूछताछ कर रही थी. एजेंसी अनियमितताओं के सिलसिले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).