देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमणमुक्त होने के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख को अस्पताल से मिली छुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी । कोविड—19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 20 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी । कोविड—19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 56 वर्षीय नेता शुक्रवार को संक्रमित पाये गये थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

यह भी पढ़े | देश को संबोधित करने से पहले PM Modi से राहुल गांधी ने पूछा तीखा सवाल- चीनियों को हमारी धरती से आप कब खदेड़ेंगे?.

घोष ने इस दौरान संवाददाताओं को बताया कि सभी जांच एवं रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि वह इससे उबर चुके हैं और अब बेहतर महसूस कर रहे हैं ।

भाजपा नेता ने कहा कि तेज बुखार एवं सूखी खांसी की शिकायत के बाद वह 16 अकटूबर को अस्पताल में भर्ती हुये थे ।

यह भी पढ़े | Mumbai: मुंबई में एक बड़ा हादसा होते- होते टला, BEST बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सभी पैसेंजर सुरक्षित.

उन्होंने कहा, ''इसके अलावा कोई जटिलता नहीं थी । मैं अब ठीक हूं । मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अब मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने का कोई कारण नहीं है । आप सबको धन्यवाद, आप सब सुरक्षित रहें ।''

घोष ने कहा, ''मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वह पूरी दुनिया को कोविड—19 से मुक्त करें । हर व्यक्ति कोरेाना वायरस संक्रमण से मुक्त हो ।''

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अस्पताल से जब छुट्टी दी गयी तब पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू बनर्जी मौजूद थे । उन्होंने आरोप लगाया कि घोष जब अस्पताल से बाहर आये और अपने वाहन में सवार हुये तो पुलिस ने अस्पताल के बाहर जमा हुये पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अध्यक्ष को शुभकामनायें देने की अनुमति नहीं दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\