एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वेलस्पन कॉर्प का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 143 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 699.19 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 143 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 699.19 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | वेलस्पन कॉर्प का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 143 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 699.19 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 29 मई वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 143 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 699.19 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का पिछले वर्ष इसी अवधि में मुनाफा 287.28 करोड़ रुपये रहा था।

डब्ल्यूसीएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में उसकी आय घटकर 3,966.86 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,543.70 करोड़ रुपये थी। वहीं व्यय सालाना आधार पर 4,292.37 करोड़ रुपये से घटकर 3,639.32 करोड़ रुपये हो गए।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 1,902.28 करोड़ रुपये हो गया। यह 2023-24 में 1,136.00 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बुधवार रात शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पांच रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर पांच रुपये का अंतिम लाभांश देने की भी सिफारिश की है।

वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) वैश्विक स्तर पर बड़े व्यास वाले पाइप के शीर्ष तीन विनिर्माताओं में से एक है। छह महाद्वीपों और 50 से अधिक देशों में इसकी पहुंच है। यह डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप और स्टेनलेस स्टील पाइप, ट्यूब और बार भी बनाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).