देश की खबरें | भारोत्तोलन महासंघ ने खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त मीराबाई का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा
जियो

नयी दिल्ली, 27 मई आम तौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने खेलरत्न पुरस्कार प्राप्त पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा है ।

महासंघ ने चानू, रागाला वेंकट राहुल और पूनम यादव के नाम भेजे हैं ।

यह भी पढ़े | भारत और चीन के बीच तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप बोले-दोनों देशों के बीच अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चानू को 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ खेलरत्न मिला था । उन्हें उसी साल पद्मश्री सम्मान भी दिया गया ।

अमेरिका में 2017 में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली चानू ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार के साथ एक सम्मान जुड़ा है और खेलरत्न के बाद भी इसे स्वीकार करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी ।

यह भी पढ़े | चेन्नई: कोरोना वायरस संक्रमित मरीज ने दी जान, बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या.

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे पता है कि खेलरत्न सर्वोच्च पुरस्कार है लेकिन मुझे पहले अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला और मुझे वह भी चाहिये । कई बार आपको सब चाहिये होता है । खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार से खास लगाव होता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने 2018 में भी अर्जुन पुरस्कार और खेलरत्न दोनों के लिये आवेदन भेजे थे ।’’

भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव ने कहा कि खेलरत्न पा चुके खिलाड़ी का भी अर्जुन पुरस्कार के लिये नामांकन किया जा सकता है ।

जूनियर सर्किट पर कई पदक जीत चुके राहुल ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था ।

दूसरी ओर पूनम ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पीला तमगा अपने नाम किया था ।

भारोत्तोलन में आखिरी बार अर्जुन पुरस्कार सतीश शिवलिंगम को 2015 में मिला था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)