एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सप्ताहांत पूर्ण लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के प्रसार को थामने के लिए पुडुचेरी में लगाये गये 55 घंटे के साप्ताहांत लॉकडाउन के चलते रविवार को सभी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सप्ताहांत पूर्ण लॉकडाउन

पुडुचेरी, 25 अप्रैल कोरोना वायरस के प्रसार को थामने के लिए पुडुचेरी में लगाये गये 55 घंटे के साप्ताहांत लॉकडाउन के चलते रविवार को सभी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

लोग अपने घरों में रहे जिससे सभी प्रमुख सड़कें सूनी नजर आयीं।

हालांकि सब्जियां, किराना सामान एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दोपहर दो बजे तक जरूरी सेवाओं को छूट मिली हुई थी।

अंतरराज्यीय बसों में बहुत कम यात्री नजर आये।

पुडुचेरी में पिछले सप्ताह से नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आज 1008 नये मामले सामने आये एवं 11 मरीजों की जान चली गयी।

सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार रात दस बजे प्रभाव में आया था और वह कल सुबह पांच बजे तक रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).