देश की खबरें | पंजाब में शादीघर के मालिकों ने इन्हें दोबारा खोले जाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शादीघर एवं रिसॉर्ट मालिकों के एक संगठन ने शनिवार को पंजाब सरकार से इन्हें दोबारा खोले जाने की मांग की और कहा कि कोरोना वायरस से बचाव संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें संचालन की अनुमति दी जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 26 सितंबर शादीघर एवं रिसॉर्ट मालिकों के एक संगठन ने शनिवार को पंजाब सरकार से इन्हें दोबारा खोले जाने की मांग की और कहा कि कोरोना वायरस से बचाव संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें संचालन की अनुमति दी जाए।

साथ ही संगठन ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें इस महीने के अंत तक इसकी अनुमति नहीं दी गई तो वे धरना देने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: यूएन में स्थायी सीट के लिए पीएम मोदी का सवाल, पूछा- कब तक इंतजार करेगा भारत.

पंजाब मैरिज पैलेस एंड रिसॉर्ट एसोसिएशन (पीएमपीएआरए) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धू ने कहा कि वे यह समझने में असमर्थ हैं कि भरपूर जगह वाले बगीचे, हॉल और वाहन पार्किंग की उपुयक्त व्यवस्था होने के बावजूद उन्हें संचालन की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही?

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कम जगह होने के बावजूद होटलों, रेस्त्रां, मॉल, जिम और बाजारों को संचालन की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

सिद्धू ने कहा कि वे लोग भी बेहद आसानी से कोरोना वायरस की रोकथाम संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन पहले ही इस बारे में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को एक पत्र सौंप चुका है।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब में 5,000 से अधिक शादीघर एवं रिसॉर्ट हैं जो पिछले सात महीनों से बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू