Hathras Stampede: हाथरस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा सुनिश्चित करेंगे: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस का दौरा कर सकते हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Credit -ANI

लखनऊ, दो जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस का दौरा कर सकते हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस बीच, उन्होंने मामले की जांच के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित कर 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी और कहा है कि ‘‘हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी.’’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धार्मिक समागम के दौरान भगदड़ की दुखद घटना में 116 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि उप्र के मुख्यमंत्री चौबीसों घंटे स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और अलीगढ़ के आयुक्त के नेतृत्व में टीम गठित कर 24 घंटे में दुर्घटना के कारणों की जांच रिपोर्ट तलब की है.

बयान के मुताबिक घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं. पल पल की रिपोर्ट के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों असीम अरुण, संदीप सिंह और लक्ष्मी नारायण चौधरी तथा मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मौके पर भेजा है और लगातार उनके संपर्क में हैं. मुख्‍य सचिव और डीजीपी ने वहां कैंप किया है.

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि ‘‘हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार इस पूरी घटना की जांच करा रही है. हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश.’’

योगी ने घटना पर राजनीति करने वाले दलों को भी फटकार लगाते हुए कहा, ‘‘इस प्रकार की घटना पर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाए राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और निंदनीय भी. यह समय पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाने का है, पीड़ितों के प्रति संवेदना का है. सरकार इस मामले में पहले से संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. अपराह्न तीन से साढ़े तीन बजे के बीच ये पूरा घटनाक्रम बताया जा रहा है. जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ के अंदर ये पूरा हादसा घटित हुआ है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय आयोजकों ने गांव में भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया था और स्थानीय भक्तगण उसमें भाग ले रहे थे. मंचीय कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सत्संग के प्रवचनकर्ता जब मंच से उतर रहे थे तब उनकी तरफ भक्तों की भीड़ जा रही थी और सेवादारों के रोकने पर वहां भगदड़ मची. इस बीच हाथरस जिला प्रशासन ने आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0572-2227041 तथा 0572-2227042 जारी किए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड