देश की खबरें | साहू के पास नकदी की जब्ती से हमारा कोई लेना-देना नहीं, वह खुद जवाब देंगे: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को फिर कहा कि उसके राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से संबंधित परिसरों से बड़े पैमाने पर नकदी की जब्ती से उसका कोई लेना-देना नहीं है तथा इस विषय पर खुद साहू जवाब देंगे।
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर कांग्रेस ने सोमवार को फिर कहा कि उसके राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से संबंधित परिसरों से बड़े पैमाने पर नकदी की जब्ती से उसका कोई लेना-देना नहीं है तथा इस विषय पर खुद साहू जवाब देंगे।
साहू के परिवार के स्वामित्व वाली बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आयकर अधिकारियों द्वारा तलाशी लिए जाने के दौरान 351 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में 350 करोड़ रुपये नहीं देखे। अगर आप पूछेंगे कि 350 करोड़ में कितने शून्य होते हैं तो मुझे गिनना पड़ेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका इस जब्ती से कोई लेना-देना नहीं है। इस बारे में सिर्फ साहू को स्पष्टीकरण देना है।’’
चिदंबरम ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के कारोबार से पार्टी का संबंध नहीं होता है।
इससे पहले, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि साहू के परिसरों से नकदी की जब्ती से पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)