एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | हमें भारत की ओर से रक्षा उपकरणों में विविधता लाए जाने का पूरा भरोसा : पेंटागन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका को भारत द्वारा सैन्य उपकरणों में विविधिता लाए जाने को लेकर पूरा विश्वास है और उसका मानना है कि औद्योगिक सहयोग संबंधी वाशिंगटन का प्रस्ताव दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को एक-दूसरे के साथ और मजबूती से जोड़ने में मददगार साबित होगा।

विदेश की खबरें | हमें भारत की ओर से रक्षा उपकरणों में विविधता लाए जाने का पूरा भरोसा : पेंटागन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 21 जून अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका को भारत द्वारा सैन्य उपकरणों में विविधिता लाए जाने को लेकर पूरा विश्वास है और उसका मानना है कि औद्योगिक सहयोग संबंधी वाशिंगटन का प्रस्ताव दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को एक-दूसरे के साथ और मजबूती से जोड़ने में मददगार साबित होगा।

पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने मंगलवार को संवददाताओं से कहा कि अमेरिका अपने सभी साझेदारों और सहयोगियों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करता है कि वे रूस के साथ लेन-देन से परहेज करें।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा का स्वागत करते हैं। रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने दो सप्ताह पहले भारत का दौरा किया था और वहां अपने भारतीय समकक्ष (राजनाथ सिंह) से मुलाकात की थी। हम अपने साथी और साझेदार देशों से यह आग्रह करना जारी रखेंगे कि वे रूस के साथ लेन-देन से परहेज करें।’’

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर हैं।

सबरीना ने कहा, ‘‘भारत ने अपने सैन्य उपकरणों में जो विविधता लाई है, उसमें हमें पूरा विश्वास है। औद्योगिक सहयोग का हमारा प्रस्ताव अमेरिका और भारत के रक्षा उद्योगों को भविष्य में एक-दूसरे के और करीब ले आएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम तुर्किये, भारत और अन्य देशों के साथ इस बात तो दोहराते आए हैं। मुझे लगता है कि यहां दो अलग-अलग मामले हैं। जब भारत की बात आती है, तो हमें उसके उपकरणों से संबंधित विविधता और उसके साथ जुड़ने की अपनी क्षमता को लेकर पूरा भरोसा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).