देश की खबरें | दामोदर घाटी कारपोरेशन बांध से पानी छोड़ा गया, बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में लगातार तेज बारिश होने के कारण दामोदर घाटी कारपोरेशन बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद प्रदेश के मेदिनीपुर एवं हावड़ा जिलों में सड़कों के डूबने और गांवों में बाढ़ आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

कोलकाता, एक अगस्त पश्चिम बंगाल में लगातार तेज बारिश होने के कारण दामोदर घाटी कारपोरेशन बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद प्रदेश के मेदिनीपुर एवं हावड़ा जिलों में सड़कों के डूबने और गांवों में बाढ़ आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर में कम से कम 212 राहत शिविर स्थापित किये गये हैं जिसमें करीब 12 हजार लोगों ने शरण लिया है, क्योंकि बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया है।

उन्होंने बताया कि पानी के तेज बाहाव के कारण घताल में स्थित सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का स्थानीय कार्यालय बह गया है।

हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर एवं अमता में चिकित्सा केंद्र समेत एक बड़ा हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एवं राज्य आपदा मोचन बल युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चला रहा है।

उदयनारायणपुर एवं तारकेश्वर में कुछ सड़कें पानी में डूब गयी हैं । इसके कारण हावड़ा एवं हुगली जिलों के बीच संपर्क टूट गया है।

डीवीसी के एक अधिकारी ने बताया कि काररपोरेशन ने 31 जुलाई को 1.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था जो इससे एक दिन पहले छोड़े गये पानी की मात्रा का दोगुना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार