देश की खबरें | गुरदासपुर में रावी नदी का जलस्तर बढ़ा, लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में गुरदासपुर प्रशासन ने रविवार को रावी नदी के पास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है क्योंकि लगातार बारिश के बाद जल स्तर बढ़ गया।

चंडीगढ़, 31 जुलाई पंजाब में गुरदासपुर प्रशासन ने रविवार को रावी नदी के पास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है क्योंकि लगातार बारिश के बाद जल स्तर बढ़ गया।

अधिकारियों ने बताया कि गुरदासपुर की अतिरिक्त उपायुक्त निधि कुमुद बंबा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मकोरा पाटन और आसपास के गांवों का दौरा किया।

जिला प्रशासन ने रावी नदी के पास के इलाकों से लोगों और उनके पशुओं को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बंबा ने कहा कि जिला प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं और नदी के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने उनसे नदी तट पर न जाने की अपील भी की।

मकोरा पाटन के पास रहने वाले ग्रामीणों के ठहरने के लिए सरकारी स्कूल में राहत केंद्र बनाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि दवा, भोजन, चारा, नौका और ‘लाइफ जैकेट’ की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

संबंधित अधिकारियों को स्थिति की चौबीस घंटे निगरानी करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने गुरदासपुर, बटाला, डेरा बाबा नानक और दीनानगर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\