खेल की खबरें | पांच साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था: रिंकू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेल कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से जीत दिलाने वाले वामहस्त बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा कि वह पांच साल से ऐसे मौके का इंतजार कर रहे थे।
मुंबई, दो मई राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेल कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से जीत दिलाने वाले वामहस्त बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा कि वह पांच साल से ऐसे मौके का इंतजार कर रहे थे।
केकेआर ने जीत के लिए मिले 153 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
मैन ऑफ द मैच रिंकू ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ अलीगढ़ से कई खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी खेले हैं लेकिन आईपीएल खेलने वाला मैच पहला खिलाड़ी हूं। यह (आईपीएल) दूसरे घरेलू टूर्नामेंटों से काफी अलग है। बड़ा टूर्नामेंट है तो काफी दबाव होता है ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पांच साल से ऐसे मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन नियमित मौके नहीं मिल रहे थे। घरेलू टूर्नामेंटों में काफी रन बनाए तो अच्छा करने का आत्मविश्वास था।’’
नितीश राणा के साथ शानदार साझेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम बस यही बात कर रहे थे कि मैच को आखिर तक ले जाना है। ’’
लगातार पांच हार के बाद जीत का स्वाद चखने वाले केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैच के शुरुआत से ही उनके खिलाड़ियों ने दबदबे वाला प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे गेंदबाजों ने पावर प्ले में सिर्फ 36 रन दिये और उसके बाद भी शिकंजा कसे रखा।’
उन्होंने कहा, ‘‘ रिंकू सिंह टीम के लिए काफी अहम है। मैंने टीम के अपने साथियों से कह रहा था कि वह धैर्य के साथ खेल रहा है और खुद पर दबाव को हावी नहीं होने दे रहा है। उसने केवल दो - तीन मैच ही खेले हैं। वह वाकई शानदार है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 12:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

