जरुरी जानकारी | वॉरेन बफेट 2026 में भी बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन बने रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस समय बफेट कंपनी के चेयरमैन एवं सीईओ हैं जबकि एबेल इसके वाइस चेयरमैन हैं।

इस समय बफेट कंपनी के चेयरमैन एवं सीईओ हैं जबकि एबेल इसके वाइस चेयरमैन हैं।

बर्कशायर हैथवे के निदेशक मंडल ने रविवार को 94 वर्षीय बफेट को बोर्ड का मुखिया बनाए रखने के लिए मतदान किया। यह फैसला उन निवेशकों को राहत देगा, जो बर्कशायर की शानदार कामयाबी को बनाए रखने को लेकर चिंतित हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था शुल्क संबंधी झटकों, वित्तीय उथल-पुथल और मंदी के बढ़ते जोखिम से घिरी हुई हैं।

निदेशक मंडल ने बफेट के उत्तराधिकारी के तौर पर 62 वर्षीय एबेल को सीईओ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

बफेट ने शनिवार को इस साल के अंत तक कंपनी के शीर्ष पद से हटने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\