देश की खबरें | राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में अनेक जगह पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में अनेक जगह पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटे में माउंट आबू तहसील में 150 मिलीमीटर, पुष्कर में 100 मिमी, कोटड़ा और धंबोला में 90 मिमी, सरवर और उदयपुरवाटी में 80 मिमी, रेलमगरा और खेतड़ी में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस अवधि के दौरान राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर 10 मिमी से 50 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह से शाम तक राज्य के जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान धौलपुर में 50 मिलीमीटर, करौली के हिंडौन में 43.5 मिलीमीटर, अलवर में 27 मिलीमीटर, राजधानी जयपुर में 26.5 मिलीमीटर, चूरू में 16.5 मिलीमीटर, भरतपुर के वैर में सात मिलीमीटर, बांरा में दो मिलीमीटर और टोंक में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी जयपुर में रात आठ बजे के बाद कई हिस्सों में रूक-रूक कर तेज बारिश का दौर चला। कई स्थानों पर सडकों पर पानी भरने से वाहन चलाने वालों को परेशानियों का सामना करना पडा। कई जगहों पर वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा।

विभाग ने बृहस्पतिवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, बीकानेर व हनुमानगढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू