देश की खबरें | मध्य प्रदेश के चार जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर चेतावनी दी है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के चार जिलों बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह एवं सागर में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 27 अगस्त मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर चेतावनी दी है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के चार जिलों बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह एवं सागर में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन चार जिलों में शुक्रवार सुबह तक कहीं-कहीं पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने व गिरने की भी आशंका है।

यह भी पढ़े | Chennai Airport: साड़ी और शर्ट में छिपाकर पार्सल के जरिए भेज रहे थे 1.36 कोरोड़ रुपये, कस्टम ने किया जब्त.

इसके अलावा, मौसम विभाग ने प्रदेश के रीवा एवं शहडोल संभागों में तथा 12 अन्य जिलों कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, पन्ना, होशंगाबाद एवं बैतूल में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली चमकने व गिरने की चेतावनी भी दी है।

वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के चार अन्य जिलों राजगढ़, शाजापुर, गुना एवं अशोकनगर में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़े | Toilet Collapses in Byculla: मुंबई के भायखला में टॉयलेट का हिस्सा गिरा, 2 की मौत.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के चंबल संभाग तथा सीहोर, भोपाल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

ये चेतावनी भी शुक्रवार सुबह तक के लिए जारी की गई हैं।

भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि प्रदेश में इस मानसून में अब तक सामान्य वर्षा हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी