देश की खबरें | किसी भी कीमत पर जीतनी होगी कोरोना के खिलाफ जंग : योगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए रविवार को कहा कि हमें किसी भी कीमत पर कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतनी होगी।
गोरखपुर (उप्र), 30 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए रविवार को कहा कि हमें किसी भी कीमत पर कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतनी होगी।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हमें हर हाल में किसी भी कीमत पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतनी होगी।
यह भी पढ़े | Rajasthan: परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.
उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 के सिलसिले में हर सुबह शाम बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी गश्त करें।
मुख्यमंत्री ने बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज स्थित बाल संस्थान में कोविड-19 मरीजों के लिए समर्पित अस्पताल तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संयंत्र शुरू करने के बाद 50 बिस्तर की एक चिकित्सा इकाई जल्द से जल्द शुरू की जाए।
योगी ने एकीकृत नियंत्रण कक्षों के जरिए कोविड-19 रोगियों की लगातार निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि रोगियों से रोजाना कम से कम दो बार संपर्क किया जाए और अगर उनमें गंभीर लक्षण पाए जाएं तो उन्हें तुरंत कोविड -19 अस्पताल में भर्ती कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर निजी अस्पताल कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों से निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क वसूलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी जलभराव ना हो। इसके अलावा जलभराव वाले इलाकों का सर्वे करके परियोजना रिपोर्ट तैयार कर एक हफ्ते में पेश की जाए। जगह-जगह भरे हुए पानी को अस्थाई व्यवस्था के तहत पंपिंग सेट के जरिए निकाला जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

