देश की खबरें | महाराष्ट्र में टोल बूथ में तोड़फोड़ के मामले पर भाजपा और मनसे के बीच जुबानी जंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक टोल बूथ में तोड़फोड़ को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है।

मुंबई, 25 जुलाई भारतीय जनता पार्टी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक टोल बूथ में तोड़फोड़ को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे शनिवार रात मुंबई जा रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेस-वे के शिरडी-नासिक सेक्टर पर सिन्नर में गोंडे टोल प्लाजा पर कथित तौर पर फास्टैग विवरण में गड़बड़ी के कारण उनके वाहन को रोक दिया गया था।

मनसे कार्यकर्ताओं की भीड़ ने रविवार को कथित तौर पर टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद एक पदाधिकारी से माफी मंगवाई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने इस घटना को लेकर अमित ठाकरे (31) पर निशाना साधा।

महाराष्ट्र भाजपा ने ट्वीट किया, “अमित ठाकरे, टोल बूथ में तोड़-फोड़ करना राजनीति नहीं है। कभी-कभी रचनात्मक होना सीखें और सिखाएं।”

इससे नाराज मनसे के एक पदाधिकारी ने अन्य पार्टियों (शिवसेना और राकांपा) को तोड़ने के लिए भाजपा पर निशाना साधा।

मनसे की छात्र इकाई के नेता अखिल चित्रे ने ट्वीट किया, “क्या पार्टियों को तोड़ना राजनीति है? पार्टियां तोड़ने और आम लोगों को परेशान करने से कहीं बेहतर टोल में तोड़-फोड़ करना है।”

मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा, ''जो लोग पूरी जिंदगी दूसरों की पार्टियां तोड़ते हैं, वे हमें निर्माण के बारे में क्या सिखा सकते हैं? उन्हें दूसरी पार्टियों को तोड़ने से पहले अपनी पार्टी को बनाना चाहिए।”

अमित ठाकरे ने कहा, "अगर सत्तारूढ़ दल दूसरी पार्टियों को तोड़ने में इतनी व्यस्त नहीं होती तो इरशालवाड़ी भूस्खलन त्रासदी को टाला जा सकता था और निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सकती थी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\