देश की खबरें | वक्फ विधेयक : मुजफ्फरनगर में सुरक्षा बढ़ाई गयी, संभल में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

मुजफ्फरनगर/संभल (उप्र), दो अप्रैल संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में संवेदनशील स्थानों पर बुधवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में ‘फ्लैग मार्च’ किया।

अधिकारियों ने बताया कि खालापार इलाके समेत प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।

स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरनगर में स्थिति शांतिपूर्ण है।

संभल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

वहीं संभल के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने ‘पीटीआई-’ से बात करते हुए बताया कि संभल और नखासा थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)