देश की खबरें | वक्फ अधिनियम से संपत्तियों के पारदर्शी और जवाबदेह प्रबंधन में मदद मिलेगी: मोहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि वक्फ अधिनियम से वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी, न्यायसंगत और जवाबदेह प्रबंधन सुनिश्चित होगा तथा इसका लाभ मुस्लिम समुदाय के गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों तक पहुंचेगा।

भोपाल, छह अप्रैल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि वक्फ अधिनियम से वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी, न्यायसंगत और जवाबदेह प्रबंधन सुनिश्चित होगा तथा इसका लाभ मुस्लिम समुदाय के गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों तक पहुंचेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी। विधेयक को इस सप्ताह की शुरूआत में संसद ने पारित किया था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2025 को भी अपनी मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को मंजूरी मिलने के साथ ही अब यह अधिनियम बन गया है।

उन्होंने कहा, "यह अधिनियम वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी, न्यायसंगत और जवाबदेह प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा और इसका लाभ मुस्लिम समुदाय के वास्तविक जरूरतमंद, गरीब और वंचित लोगों को मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के अवसरों के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त होगा।"

भाजपा नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू को इस निर्णय के लिए बधाई दी।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार न्याय और सशक्तिकरण के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग और समुदाय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार