देश की खबरें | अधिक स्थिर विश्व के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते है: अमेरिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने जाने पर बृहस्पतिवार को भारत को बधाई दी और कहा कि वह अधिक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध विश्व के लिए भारत के साथ काम करने का इच्छुक है।
नयी दिल्ली, 18 जून अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने जाने पर बृहस्पतिवार को भारत को बधाई दी और कहा कि वह अधिक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध विश्व के लिए भारत के साथ काम करने का इच्छुक है।
भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने जाने पर भारत को हार्दिक बधाई। अमेरिका अधिक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध विश्व के लिए भारत के साथ काम करने का इच्छुक है।’’
भारत शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव में मिले जबरदस्त समर्थन की मदद से दो साल के लिए इसका अस्थायी सदस्य चुना गया है।
इस अभूतपूर्व चुनाव में 192 सदस्य देशों के राजनयिकों ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए और मास्क पहनकर मतदान किया।
यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: झारखंड में तंबाकू पर लगा बैन, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर होगी कानूनी कार्रवाई.
सुरक्षा परिषद की पांच अस्थायी सीटों के लिए हुए चुनाव में एशिया-प्रशांत देशों की श्रेणी से उम्मीदवार भारत को 192 मतों में से 184 मत मिले।
सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का दो वर्ष का कार्यकाल एक जनवरी 2021 से शुरू होगा। भारत के अलावा आयरलैंड, मेक्सिको और नॉर्वे ने भी चुनाव जीता।
इससे पहले भारत 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 तथा 2011-2012 में परिषद का अस्थायी सदस्य बना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)