पंजाब के तरन तारन शहर में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार
पंजाब के तरन तारन शहर में बृहस्पतिवार तड़के एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी लवकरण सिंह उर्फ मंगा को पुलिस दल ने तरनतारन शहर के बाहरी इलाके में जसमतपुर फ्लाईओवर के पास नियमित रात्रि जांच के दौरान रोका.
अमृतसर, 26 दिसंबर : पंजाब के तरन तारन शहर में बृहस्पतिवार तड़के एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी लवकरण सिंह उर्फ मंगा को पुलिस दल ने तरनतारन शहर के बाहरी इलाके में जसमतपुर फ्लाईओवर के पास नियमित रात्रि जांच के दौरान रोका.
उन्होंने बताया कि रोके जाने पर लवकरण ने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं, जिसमें पंजाब पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक गुरदीप सिंह बाल-बाल बच गए. डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक सहायक उपनिरीक्षक की पगड़ी में जा लगी. यह भी पढ़ें : मप्र : बलात्कार मामले के विचाराधीन कैदी का अस्पताल में संदिग्ध हालात में शव मिला
अधिकारी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में लवकरण के पैर में गोली लग गई और बाद में पुलिस दल ने उसे काबू में कर लिया. अधिकारी ने बताया कि उसे तरन तारन के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया और उसके पास से एक अवैध हथियार व एक कार जब्त की गई. डीएसपी ने बताया कि लवकरण विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

