एजेंसी न्यूज

Rohit Sharma On Dinesh Karthik: रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक के लिए बनाया है मास्टरप्लान, वर्ल्ड कप में भी होगा फायदा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज रोहित शर्मा को बल्लेबाजी का अधिक समय देना चाहते हैं . भारत अंतिम एकादश में कार्तिक और ऋषभ पंत में से एक को चुन रहा है .

Rohit Sharma On Dinesh Karthik: रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक के लिए बनाया है मास्टरप्लान, वर्ल्ड कप में भी होगा फायदा
दिनेश कार्तिक (Photo Credits: Twitter/BCCI)

हैदराबाद, 26 सितंबर : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक  को बल्लेबाजी का अधिक समय देना चाहते हैं . भारत अंतिम एकादश में कार्तिक और ऋषभ पंत में से एक को चुन रहा है . एशिया कप में पंत को चुना गया जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों मैचों में कार्तिक को उतारा गया . आस्ट्रेलिया को तीन मैचों की श्रृंखला में हराने के बाद रोहित ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं इन दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले अधिक से अधिक मौके देना चाहता हूं .

एशिया कप में दोनों के सारे मैच खेलने की पूरी संभावना थी .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन मुझे लगता है कि दिनेश को अधिक समय देने की जरूरत है .उसे इस श्रृंखला में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला . शायद तीन गेंद . यह काफी नहीं है .’’ कार्तिक ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल सात गेंद खेली जबकि पंत ने एक मैच खेला लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला . रोहित ने कहा ,‘‘ पंत को भी समय की जरूरत है लेकिन इस श्रृंखला में बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता बनाये रखना जरूरी थी .’ यह भी पढ़ें : रोहित ने भुवनेश्वर और हर्षल का बचाव किया

भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलेगी और रोहित ने कहा कि कार्तिक और पंत को अंतिम एकादश में साथ में शामिल करना हालात पर निर्भर करेगा . उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या होगा . हमें उनकी गेंदबाजी पर गौर करना होगा . हम बल्लेबाजी में लचीलापन रखना चाहते हैं . अगर हालात के अनुसार बायें हाथ के बल्लेबाज को उतारना होगा तो हम वैसा करेंगे और दाहिने हाथ का बल्लेबाज चाहिये होगा तो उसे उतारेंगे . इन सभी के प्रबंधन को लेकर काफी सतर्क रहना होगा .’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).