देश की खबरें | वानखेड़े ने आंबेडकर स्मारक पर दी श्रद्धांजलि; मलिक ने कहा कि यह उनकी लड़ाई का असर है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने सोमवार को डॉ बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक का दौरा किया। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने उनपर जाति प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था।
मुंबई, छह दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने सोमवार को डॉ बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक का दौरा किया। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने उनपर जाति प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था।
बाद में, एक समाचार चैनल से बात करते हुए, मलिक ने वानखेड़े का नाम लिए बिना कहा कि यह उनके द्वारा की गई लड़ाई का प्रभाव है कि "कुछ लोग" 'चैत्यभूमि' पर आने लगे हैं, जहां आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था।
इस साल अक्टूबर में वानखेड़े ने एक क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी और दावा किया था कि जहाज पर से मादक पदार्थ जब्त किए गए। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और कुछ अन्य लोग आरोपी हैं।
छापेमारी के बाद, मलिक ने वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि एनसीबी अधिकारी जन्म से मुस्लिम थे और सरकारी नौकरी पाने के लिए एक फर्जी प्रमाण पत्र पेश किया। उन्होंने दावा किया था कि वानखेड़े अनुसूचित जाति के नहीं हैं। वानखेड़े ने इन आरोपों से इनकार किया था।
वानखेड़े ने सोमवार को यहां दादर इलाके में स्थित उनके स्मारक 'चैत्यभूमि' पर भारतीय संविधान के निर्माता और समाज सुधारक आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
एनसीबी अधिकारी के दौरे के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने एक टीवी चैनल से कहा, "सभी को बाबासाहेब (आंबेडकर) को सम्मान देने का अधिकार है। अगर किसी को लगता है कि केवल एक विशेष समुदाय के लोग ही उन्हें (आंबेडकर) सम्मान दे सकते हैं, तो यह एक गलत धारणा है। मैं यहां हर साल आता हूं। अब, कुछ लोग यहां आने लगे हैं। यह अच्छा है।”
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए और फिल्म ‘जय भीम’ का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मैंने जो लड़ाई लड़ी है, उसका 'जय भीम' प्रभाव शुरू हो गया है। इसलिए लोग श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

